फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of congress workers for hoarding

होर्डिंग्स उतारने पर भड़के कांग्रेसी हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची

Fri, 18 Jan 2019 12:33 AM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Published by: vijendra pratap Updated Fri, 18 Jan 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
protest of congress workers for hoarding
पालिका कर्मचारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई नोकझोंक। - अमर उजाला

विज्ञापन
पालिका कर्मियों के कांग्रेस के होर्डिंग्स उतारने पर हंगामा हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे कांग्रेसियों ने विरोध किया और पालिका कर्मियों से नोकझोंक करने लगे। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद जब पालिका कर्मियों ने दोबारा होर्डिंग्स लगाए गए तो कांग्रेसी शांत हुए। 

बृहस्पतिवार  दोपहर नगर पालिका के कर्मी सिविल लाइंस क्षेत्र में होर्डिंग्स हटाने पहुंचे। पालिका की ओर से पथ प्रकाश निरीक्षक सलीम के साथ अन्य कर्मी पालिका लाइट के खंभों पर लगे होर्डिंग्स हटाने लगे। जो होर्डिंग्स हटाए गए वो कांग्रेस पार्टी के नेताओं के थे, होर्डिंग्स हटाए जाने की सूचना पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर रहमान खां बब्लू के साथ तमाम कांग्रेसी मौके पर पहुंचे गए।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने पालिका कर्मियों के होर्डिंग्स हटाए जाने का विरोध किया और कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत सिर्फ कांग्रेस के होर्डिंग्स हटाए जा रहे हैं। इसी बात को लेकर कांग्रेसियों और पालिका कर्मियों के बीच नोकझोंक होने लगी और हालात हंगामे से हो गए। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जैसे-तैसे कांग्रेसियों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उतारे गए होर्डिंग्स दोबारा लगवा दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका के पथ प्रकाश निरीक्षक सलीम का कहना है कि कुछ दिन पहले ही पालिका की लाइटें सही की गई थीं। पालिका लाइट के बिजली के खंभों पर होर्डिंग्स लगने से लाइट खराब हो जाती हैं। सिर्फ कांग्रेस के होर्डिंग्स नहीं हटाए जा रहे थे अन्य होर्डिंग्स भी हटाए जाते लेकिन, शुरुआत में ही कांग्रेसी मौके पर आ गए और हंगामा करने लगे। इस पर होर्डिंग्स नहीं हटाए गए। 


मौके पर पहुंचे कांग्रेसियों में मामून शाह, नोमान खां, आदिल मियां, कुमार एकलव्य, आमिर मिंया, एजाज खां, वासिक आदि शामिल रहे। युवा कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष नोमान खां ने आरोप लगाया कि कहा राजनीति से प्रेरित होकर पालिका सिर्फ कांग्रेस के होर्डिग्स हटवा रही है। इस तरह की कार्रवाई का विरोध किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed