फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of cleaning workers

सफाई कर्मियों की समस्याओं को लेकर दिया सांकेतिक धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
protest of cleaning workers
रामपुर। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के सदस्यों ने समस्याओं को लेकर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने अफसरों पर शासनादेशों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए शीघ्र ही सफाई कर्मियों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाध्यक्ष बाबूलाल कौशल के नेतृत्व में मजदूर संघ के तमाम सदस्य नगर पालिका कार्यालय परिसर में एकत्र हो गए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए सांकेतिक धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ठेका सफाई कर्मियों को अब तक मार्च माह का मानदेय नहीं मिला है। यहां तक कि उनके खाते में कई माह के फंड की धनराशि तक नहीं आ सकी है। इसके साथ ही सफाई कर्मियों को दस माह का एरियर न देने, बैंक लोन की सुविधा न मिलने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को धनराशि जारी न करने समेत विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग की। इस मौके पर राजू, आदेश, फईम, सईद, परवेज, मंजूर, नईम, दीपक, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed