फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of cab

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
protest of cab
रामपुर। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने पैदल मार्च निकाला। इसके साथ ही प्रशासन को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया, हालांकि बाद में उनको छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि जिस तरीके से एनआरसी लागू करने की योजना केंद्र सरकार बना रही है वह देश को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की मंशा तथा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 व 15 के विरुद्ध है। सिर्फ मुस्लिम समुदाय को छोड़कर बाकी सभी धर्म व जातियों के लोगों को शरणार्थी श्रेणी में रखने की योजना शरणार्थी के श्रेणी में रखने की योजना प्रस्तावित है जो अन्यायपूर्ण व संविधान विरुद्ध है। आजाद भारत में कानून लिखने वाले डॉ. भीमराव आंबेडकर ने इस देश के हर नागरिक को आजादी से जीने का अधिकार दिया था।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालो में शैला खान, शहाब खान, जीशान खान, सईद नजमी मियां, मौलाना असलम जावेद कासमी, फ़रहत अहमद जमाली, फैसल लाला, मौलाना अय्यूब, मौलाना अतीक ख़ान, बाबर मियां, अरशद अली गुड्डू, सैय्यद अमीर मियां, वसीम खान, शानी खान, सैय्यद मोहम्मद जमा बाकरी, रेहान खान आदि शामिल रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। एसपी डॉ. अजयपाल भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन करने वाले कई लोगों को हिरासत में भी ले लिया, हालांकि बाद में उनको छोड़ दिया गया। एसपी डॉ. अजयपाल ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू लागू। लोगों को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर किसी को अफवाह फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed