{"_id":"61423f2b8ebc3e7ac0758d23","slug":"protest-of-ap-workers-rampur-news-mbd4028113151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। बिजली-पानी की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन ईओ नगर पालिका को सौंपा।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खान लाला के नेतृत्व में कार्यकर्ता तीतर वाली पाखड़ मोहल्ले में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। इस दौरान फैसल खान लाला ने कहा कि रामपुर की बड़ी आबादी पानी की समस्या से जूझ रही है। तीतर वाली पाखड़ पर स्थापित 50 केवीए का ट्यूबवेल लगभग दो वर्षों से खराब है, जिस कारण इलाके के लोग परेशान हैं।
कई इलाकों में सीवर लाइन और पानी की पाइपलाइन टूट कर एक जगह मिल गई है, जिस कारण पानी की पाइपलाइन में गंदा पानी मिलकर लोगों के घरों में पहुंच रहा है। साथ ही कहा कि नगर पालिका के द्वारा दिन में दो बार सुबह और शाम पानी सप्लाई दी जाती है, लेकिन जिस समय पानी की सप्लाई दी जाती है उस समय बिजली की सप्लाई बंद कर दी जाती है। इसके बाद ईओ को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर आसिफ मियां, नरगिस खान, समीना बी, रय्यान खान, मोहम्मद शाहनूर, अविनाश तपन, पप्पू अंसारी, जाहिद अंसारी, मतीन मियां, नाजिया खान, अहफाज खान आदि मौजूद रहे।