फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of ap and congress workers

लखीमपुर कांड के विरोध में कांगेस और आप ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
protest of ap and congress workers
रामपुर। लखीमपुर खीरी प्रकरण के विरोध में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त कर उनके बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की गई।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कहा कि इस प्रकरण को प्रदेश सरकार द्वारा दबाया जा रहा है। इस घटना ने देश की राजनीति को शर्मसार कर दिया है। किसान आंदोलन को कुचल नहीं पाई तो किसानों पर हमले शुरू कर दिए। इसके बाद गृह राज्यमंत्री को तत्काल पद से हटाने और उनके बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग करते हुए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट निधि डोडवाल को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी जाने से रोकने की भी निंदा की। किसानों की मौत की न्यायिक जांच और दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। इस मौके पर नोमान खां, मामून शाह खां, महेंद्र यदुवंशी, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, मामून शाह,जगमोहन मोना, शारिब अली खां, दिव्यांश सिंघल, एजाज खां, दामोदर सिंह, चितरंजन श्रीवास्तव,रामगोपाल सैनी, हसीब खां,आमिर कुरैशी आदि मौजूद रहे। कांग्रेस के राष्ट्रीय और पूर्व विधायक संजय कपूर ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार अत्याचार गुलामी के दौर में अंग्रेजी हुकूमत भी नहीं करती थी। उन्होंने तीनों कृषि कानूनों को तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष फ़ैसल खान लाला के नेतृत्व में बरेली गेट महिला थाना के सामने प्रदर्शन कर सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाजी। इसके बाद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि देशभर में किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। किसान अपने अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार इन किसानों के संघर्ष का सम्मान करने की जगह उन्हें लगातार अपमानित करने का काम कर रही है। आम आदमी पार्टी ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की। इस दौरान नरगिस खान, बिलाल खान, रय्यान खान, सलमान फ़ौजी, समीना बी, फ़ायजा बी, शाहीन बी, महबूब जहां, नग़मा खान, विमल राजपूत, भानू मलिक, अब्दुल समद, मतीन मियां, शाकिर हुसैन, आदित्य शर्मा, महेश सैनी आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के प्रदेश सचिव सैयद विक्की मियां ने नाराजगी का इजहार करते हुए कार्यकर्ताओं संग हादसे में जान गंवाने वाले किसानों के लिए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान शाहनवाज, साहिल, मुन्ने, आमिर, तारीख, बॉबी, राजू , गुलफाम, आजम, सुहेल वाजिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा के जिला प्रभारी शहाब खां ने कहा है कि लखीमपुर खीरी में जिस तरह से किसानों की हत्या की गई है। वह निंदनीय है। जो किसान हल चलाकर तपती हुई गर्मी में गेहूं-धान उगाता है। सत्ता के नशे में भाजपा के मंत्री के बेटा उसे अपनी गाड़ियों के नीचे कुचल देते हैं।

जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने भी लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत की घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सभी को राजनीति से ऊपर उठकर दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed