फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of agnipath yojana by congress workers

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह--

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
protest of agnipath yojana by congress workers
मिलक/रामपुर। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह के जरिए विरोध जताया। कांग्रेसियों ने कहा कि यह योजना युवाओं को उनके अधिकारों से वंचित करने वाली है। केंद्र सरकार इस योजना को वापस ले।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर जिला कार्यालय पर कांग्रेसियों ने सत्याग्रह किया। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक हुए सत्याग्रह में शहर अध्यक्ष नोमान खां ने कहा कि सेना भर्ती से जुड़े संवेदनशील मसले पर अग्निपथ योजना मनमानी पूर्ण फैसला है। भाजपा सरकार सेना भर्ती को अपनी प्रयोगशाला क्यों बना रही है। क्या सैनिकों की लंबी नौकरी सरकार को बोझ लग रही है। पूर्व सैनिक भी इससे असहमत हैं। सेना भर्ती से जुड़े संवेदनशील मसले पर न कोई चर्चा, न कोई गंभीर सोच-विचार किया गया। केंद्र सरकार की मनमानी के तहत इस योजना को थोपा गया है। इस दौरान अकरम सुलतान, रामगोपाल सैनी, फिरोज खां, हाजी नादिश खां, शैजी सैफी, सुहैल यासिर खां, वासिक अली, अय्यूब अली, नासिर खां, खुशनूद खां, ताबिश खां, शरीफ अहमद, जाफर अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर मिलक में सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन किया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यदुवंशी ने कहा कि हम लोग अग्निपथ योजना का विरोध करते हैं, क्योंकि इस योजना में नौकरी करने वाले युवक चार साल बाद अपने घर आकर बैठ जाएंगे। इस दौरान नगर अध्यक्ष हसीब खान, दुर्गेश मौर्य, अकरम, नन्हे, नारायण दास, इकबाल मंसूरी, ओम सिंह, रियासत मियां, नजीब खान, बबलू मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed