फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest against voter list falt in bilashpur

नामांकन पत्र और मतदाता सूची न मिलने पर हंगामा

Mon, 05 Oct 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला बिलासपुर Updated Mon, 05 Oct 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
protest against voter list falt in bilashpur
खंड विकास कार्यालय में सोमवार को नामांकन पत्र और मतदाता सूची न मिलने के
विज्ञापन
कारण ग्रामीणों ने आरओ के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने प्रशासन की लचर व्यवस्था पर भी रोष जताया। सोमवार को अंतिम दिन क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 650 नामांकन पत्र की बिक्री हुई।


ब्लाक के सभी दस काउंटरों पर सोमवार को बीडीसी पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। घरयायी और पजाबा न्याय पंचायत से जुड़े लोगों ने अपराह्न करीब एक बजे हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि वह 11 बजे से लाइन में लगे हैं, मगर उन्हें नामांकन पत्र नहीं मिल पाए हैं।


उन्होंने एआरओ पर देर से आने व एक बजे काउंटर बंद करने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदर्शन के बाद मामले की शिकायत आरओ एम के कुलश्रेष्ठ से भी की, मगर लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो सका। अरविंद्र सिंह चीमा व देवेंद्र सिंह बाजवा, साबिर अली आदि कहना था कि एआरओ कल मंगलवार को आने के लिए कह रहे हैं।


इस बीच खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट भी पहुंच गए और उन्होंने हंगामा करने वालों को शांत किया। इसके बाद लोगों ने मतदाता सूची न मिलने की बात कहते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। बीडीओ ने मंगलवार को सूची दिलाने का आश्वासन दिया। आरओ ने बताया कि मंगलवार से बीडीसी के नामांकन पत्र दाखिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed