{"_id":"56eaf9494f1c1b64208b47ae","slug":"protest-against-sib-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर दफ्तर पर व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्य कर दफ्तर पर व्यापारियों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
वाणिज्य कर दफ्तर पर व्यापारियों का प्रदर्शन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने एसआईबी के उत्पीड़न पर विरोध जताया है। नाराज व्यापारियों ने गुरुवार को वाणिज्य कर दफ्तर पर प्रदर्शन किया। साथ ही डिप्टी कमिश्नर (प्रशासन) को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने समस्याओं का शीघ्र हल निकालने की मांग की है। संगठन के व्यापारी सदस्य पान दरीबा में एकत्र हुए। यहां से सभी वाणिज्य कर कार्यालय पहुंचे, जहां पर व्यापारियों ने मांगों का निस्तारण न होने पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
इसके बाद व्यापारियों ने एडिशनल कमिश्नर वाणिज्य कर विभाग के नाम डिप्टी कमिश्नर (प्रशासन) धनंजय कुमार सिंह को एक ज्ञापन भी सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि वाणिज्य कर की एसआईबी शाखा की ओर से उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। सर्वे के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया गया है। इसके साथ ही व्यापारियों ने कई अन्य मांगों के निस्तारण के लिए भी वाणिज्य कर अधिकारियों से मांग की है।
संगठन की युवा विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने कहा कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं के हल के लिए संघर्ष करता रहेगा। व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर (प्रशासन) ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 और ग्रेड-2 के साथ व्यापारियों की मीटिंग कराई जाएगी। इसके बाद वे शांत हुए। इस दौरान शोएब मोहम्मद खां, इमरान सलीम, मोहम्मद शाहिद शमसी, शाकेब अहमद, प्रवीण गुर्जर, उजैर अहमद, सतपाल, विलाल शमसी, मेराज हुसैन, केवी टंडन, अजय गुप्ता, हारिस शमसी, गुलशन अरोरा, विशाल सैनी, कमल तुरैहा, जमीर अहमद, सुनील अग्रवाल, मोहन अरोरा, अरविंद गुप्ता आदि रहे।