फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest against modi factory

नौकरी के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Fri, 01 Jan 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 01 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
मोदी फैक्ट्री के खिलाफ किसान सड़क पर उतर आए। उन्होंने जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि फैक्ट्री प्रबंधतंत्र ने प्रत्येक किसान परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वादा किया था। उसे आज तक पूरा नहीं किया है। इससे पहले भाकियू कार्यालय पर पंचायत हुई।
विज्ञापन



कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपा। डीएम को संबोधित ज्ञापन में कहा कि मोदी फैक्ट्री को किसानों ने इस शर्त पर जमीन दी कि प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। फैक्ट्री प्रबंधन ने अपना वादा पूरा नहीं किया।
विज्ञापन



फैक्ट्री ने पटवाई राजवाहा पर कब्जा कर लिया। नहर पटने से किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। ज्ञापन में किसानों को फैक्ट्री में नौकरी दिलाने, नहर से अवैध कब्जा हटवाकर उसकी खुदाई कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा कि मोदी स्कूल के आसपास गांवों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च कम कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोदी फैक्ट्री की जो जमीन सीलिंग में आ गई है, उसे किसानों को आवंटित कराई जाए। किसानों के फैक्ट्री के एक अधिकारी पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। ज्ञापन देने वालों में मंडल उपाध्यक्ष हसीब अहमद, दुर्गनगला की प्रधान रिहाना, वीरेंद्र सिंह यादव, होरी लाल, मो. तालिब, अजीत सिंह, इस्माइल, नाकत, नाजिम. डा. फईम, फजले अहमद, इरशाद अली, फिदा हुसैन, असगर अली, शराफत, तेग बहादुर सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed