{"_id":"53e8ebbe79935a371dcea974575ec76b","slug":"protest-against-hindu-mahasabha-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर लगाया जाम, पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर लगाया जाम, पुतला फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैंगबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी करने का विरोध बढ़ता जा रहा है। मुस्लिम समाज के लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने हिंदू महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंका। साथ ही जुलूस निकाल कर हाईवे पर जाम लगाया। बाद में नगर मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन भी सौंपा।
पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी करने वाले के खिलाफ मुस्लिम समाज में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर मुस्लिम समाज के लोग शनिवार को भी शाहबाद गेट पर एकत्र हुए। उन्होंने हिंदू महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी का पुतला फूंका।
इसके बाद लोग कमलेश तिवारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में अंबेडकर पार्क की जानिब रवाना हो गए। इस दौरान लोगों ने अंबेडकर पार्क के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया। कुछ ही देर में पुलिस और अधिकारी भी पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने सड़क पर लेट कर एंबुलेंस भी रोक लिया था।
विज्ञापन
भीड़ जब बेकाबू होने लगी तो नगर मजिस्ट्रेट भी पहुंचे। नगर मजिस्ट्रेट ने लोगों को शांत कराया और ज्ञापन लिया। सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन कहा है कि हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी कर मुसलमानों के दिलों को ठेस पहुंचाई है।
ज्ञापन में कार्यकारी अध्यक्ष को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने और हिंदू महासभा पर पाबंदी लगाने की मांग की। मदरसा जाम-ए-उल उलूम फुरानिया में भी उलमा और मदरसे के टीचरों ने मीटिंग कर पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी करने वाले को सख्त सजा दिलाने की मांग की।
उनका कहना था कि पैगंबर-ए- इस्लाम की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर शहर इमाम मुफ्ती महबूब अली, हाफिज साहब की दरगाह के सज्जादानशीन शाह फरहत अहमद खां जमाली भी थे। मर्कजी दर्सगाह एहलेसुन्नत अल जामेउल इस्लामिया पुराना गंज में हुई मीटिंग में नायब शैखुल हदीस मुफ्ती नजफ अली कादरी ने रसूल कीशान में गुस्ताखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसमें मुफ्ती अली अहमद उस्मानी, सैयद मोहम्मद जबीह उल्लाह नूरी, मौलाना वली मोहम्मद रजवी, मौलाना हनीफ नईमी रहे। आल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन के कार्यकर्ताओं ने डिग्री कालेज के गेट पर हिंदु महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंका।
साथ ही हिंदू महासभा पर पाबंदी लगाने की मांग की। पुतला फूंकने वालों में जिलाध्यक्ष युवा इंतखाब आलम, आदिल खां, जीशान खां, शहबाज खां भी थे। भारतीय इत्तेहाद मुस्लिम महासंगठन की कार्यालय पर हुई बैठक में हिंदू महासभा के अध्यक्ष को फांसी देने की मांग की।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष हारिस शम्सी, मो. इस्तफा खां, शाहनवाज शम्सी, फईम खां, विक्की मियां, सऊद खां, फरहान अख्तर आदि रहे। काजी-ए-शरआ ने नीदरलैंड की नूरी मस्जिद से हिंदू महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पर गुस्सा जताया। केंद्र सरकार से मुताबला किया कि हुजूर की शान में गुस्ताखी करने वाले कमलेश तिवारी के खिलाफ मुकदमा कायम कर गिरफ्तार किया जाए।