फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest against factory

फैक्ट्री गेट पर दिया धरना, खौद-टांडा मार्ग जाम 

Fri, 18 Mar 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Fri, 18 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
व्हील्स इंडिया लिमिटेड में ठेकेदार के अधीन कार्य करने वाले मजदूर से किए गए वादे को पूरा नहीं करने पर भड़के श्रमिकों ने गुरुवार को ग्रामीणों के साथ फैक्ट्री गेट पर धरना दिया। सुबह की शिफ्ट में काम करने वाले किसी भी मजदूर या कर्मचारी को अंदर नहीं जाने दिया। गेट पर खड़ी गाड़ियों के टायर की हवा निकाल दी गई। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से लिखित आश्वासन देने पर मजदूर और ग्रामीण गेट से हटे। 
विज्ञापन


टांडा के लक्ष्मीनगर निवासी विजय सिंह का हाथ 18 जनवरी को फैक्ट्री में काम करते वक्त कट गया था। दो माह से वो अपना इलाज करा रहा है। बुधवार को जब वो काम पर आया तो उसे गेट से ही लौटा दिया गया। विजय ने गांव के लोगों और श्रमिकों को जानकारी दी। गुरुवार सुबह लक्ष्मीनगर गांव के लोग और श्रमकि ट्रैक्टर-ट्राली से व्हील इंडिया के गेट पर पहुंचे। गेट पर ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


खौद-टांडा मार्ग पर जाम लगा दिया। गेट पर खड़े वाहनों के टायर से हवा भी निकाल दी। जानकारी के बाद एसडीएम टांडा, तहसीलदार और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया। प्रशासन के हस्तक्षेप से प्रबंधन और मजदूरों के बीच समझौता हुई। वार्ता में  कंपनी के मुख्य प्रबंधक, एसडीएम टांडा, तहसीलदार टांडा, पीड़ित मजदूर विजय सिंह, उसकी पत्नी सुनीता देवी भाई किरन पाल, अमर पाल और पूर्व प्रधान साबिर अली मौजूद थे। प्रबंधन ने पीड़ित मजदूर को स्थायी नौकरी देने और कृत्रिम हाथ लगवाए जाने का लिखित आश्वासन दिया। लगभग पांच घंटे तक अफरा तफरी की स्थिति बनी रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed