{"_id":"24210983386a4b39d9ab1eeae0b00a82","slug":"protest-against-administration-in-bilashpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा न मिलने पर पंचायत चुनाव बहिष्कार का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा न मिलने पर पंचायत चुनाव बहिष्कार का एलान
ब्यूरो/अमर उजाला बिलासपुर
Updated Thu, 08 Oct 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोट थाना क्षेत्र के मनुनगर के लोगों ने खराब फसल का मुआवजा न देने का आरोप लगाया है। साथ ही प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पंचायत चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है। ग्राम पंचायत जिठनिया शर्की के गांव मनुनगर के लोग गुरुवार को गांव के शिव मंदिर पर एकत्र हुए।
एक ग्रामीण ने मंदिर के लाउडस्पीकर से एलान करके सभी ग्रामीणों से मंदिर पर पहुंचने की अपील की। इस दौरान ग्रामीण भारी मात्रा में मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तय किया कि उनके गांव में किसी भी किसान को खराब फसल का मुआवजा नहीं मिला है।
वहीं, सरकार ने हर गांव में किसानों को खराब फसल का मुआवजा बांटा है। इसके बाद सभी ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन भी किया। बाद में तय हुआ हुआ कि कोई भी ग्रामीण पंचायत चुनाव में मतदान नहीं करेगा। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह लोधी, धर्म सिंह, महेश, सुनील, मोहन लाल, रमेश, दिनेश, रामकुमार आदि रहे।