फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Promised marriage... got engaged to someone else.

Rampur News: शादी का वादा किया... दूसरी जगह कर ली सगाई

Sat, 13 Jun 2026 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 13 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Promised marriage... got engaged to someone else.
शाहबाद। लखनऊ निवासी एक युवती शुक्रवार को शाहबाद पहुंची। उसने क्षेत्र के एक युवक पर शादी का वादा कर बाद में दूसरी जगह सगाई करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने बताया कि जून 2025 में उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से शाहबाद निवासी युवक से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। जुलाई 2025 में युवक अपने परिजनों के साथ लखनऊ पहुंचा था, जहां उसे अंगूठी पहनाकर रिश्ता तय किया गया था। दोनों पक्षों के बीच शादी की बात चल रही थी।
युवती का आरोप है कि कुछ दिन पहले उसने युवक के भाई के सोशल मीडिया अकाउंट पर उसकी सगाई की तस्वीरें देखीं। इसके बाद वह शुक्रवार को शाहबाद कोतवाली पहुंची और पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

युवती ने आरोप लगाया कि जब उसने युवक से दूसरी युवती से सगाई के बारे में पूछा तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। साथ ही कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। युवती ने बताया कि उसने मामले की शिकायत महिला आयोग से भी की है और न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद युवक पक्ष को बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed