फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Production of threads started in Bilaspur and medicines in Rampur.

Rampur News: बिलासपुर में धागे और रामपुर में दवाओं का उत्पादन शुरू

Mon, 09 Sep 2024 12:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 09 Sep 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Production of threads started in Bilaspur and medicines in Rampur.
रामपुर। रामपुर में औद्योगिक तरक्की में सुकून देने वाली तस्वीर सामने आई है। उप्र इन्वेस्टर्स समिट में करार के बाद सात माह के भीतर जिले में करीब एक हजार करोड़ रुपये की 41 औद्योगिक इकाइयों में चक्का घूमना शुरू हो गया है। बिलासपुर में धागे और रामपुर में दवाओं का उत्पादन शुरू हो गया है। इसके अलावा कपड़ा बनाने का काम भी शुरू हो चुका है। जबकि आने वाले कुछ माह में दो हजार करोड़ रुपये की 51 इकाइयों को जमीन पर उतारने की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए जमीनों मिलने की कवायद भी तेज कर दी गई है, जिससे अन्य इकाइयों का रास्ता भी साफ होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। इसी के चलते सरकार ने 2023 की शुरुआत में ही प्रदेश के हर जिले में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया था। जिले में उद्योग लगाने के लिए 738 से ज्यादा निवेशकों ने करीब 9000 करोड़ के एमओयू साइन किए थे। इनमें से कुछ इकाइयां स्थापित भी हुईं। वहीं इसी साल 19 फरवरी को जिले में तीन हजार करोड़ की 92 इकाइयों की स्थापना के लिए भूमि पूजन हुआ था। इसके बाद करीब 41 इकाइयां स्थापित की गईं, जिसमें 41 में उत्पादन भी शुरू हो गया है। हालांकि एक होटल, आवासीय काॅलोनी, सौ करोड़ के डेयरी डेवलपमेंट प्लांट, नेडा की ओर से कंप्रेस बायोगैस प्लांट, ककरौआ में हाईड्रोजन प्लांट समेत कई इकाइयों को प्रशासन जमीन उपलब्ध नहीं करा पा रहा था। उनके लिए भी जमीन का संकट दूर होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


ये प्रमुख इकाइयां हुईं स्थापित -

बिलासपुर के टेमरा में जीएसएल की धागा फैक्टरी, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, मैक्स राइड टायर ट्यूब केमरी, अडाणी ग्रेन स्टोरेज धमोरा, चेनपुरिया टैक्सटाइल्स माटखेड़ा रोड बिलासपुर, स्वाति कैंफर, शाहबाद रोड पर एपीमेडा फार्मा, केमरी व टांडा में राइस मिल और मेंथा प्लांट में काम शुरू हो चुका है। इन इकाइयों के शुरू होने से तमाम लोगों को रोजगार भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात हजार बेरोजगारों को मिला काम
उद्योग विभाग से जुड़े अफसरों के दावे की मानें तो जिले में 41 औद्योगिक इकाइयां स्थापित होने से सात हजार बेरोजगारों को रोजगार मिला है। इससे यहां की बेरोजगारी को दूर करने की कोशिश भी की जा रही है।

अगले कुछ समय में जमीन पर उतरेंगे प्रोजेक्ट

रामपुर। अगले कुछ समय में निर्माणाधीन 51 प्रोजेक्ट को चालू कराने की कवायद तेज करने की बात कही जा रही है। जिले में दो हजार करोड़ के प्रस्तावों पर काम किया जा रहा है,जिसमें मोदी ग्रुप का दो हजार करोड़ रुपये का औद्योगिक इकाई में इन्वेस्ट करना भी प्रमुख तौर पर शामिल है।

रामपुर में इन्वेस्टर समिट में जो करार हुए थे, उनमें से 41 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना हो चुकी है। शेष पर अभी काम चल रहा है। जल्द ही इन परियोजनाओं के भी जमीन पर उतरने की तैयारी हो रही है। उद्यमियों की जो भी समस्याएं हैं, उनका निस्तारण कराया जा रहा है। चालू किए गए प्रोजेक्ट में अपना ऑनलाइन उत्पादन दिखाना भी शुरू कर दिया है क्योंकि इसमें पहले से ही इन लोगों ने अपनी इकाइयों को लगाने का काम शुरू कर दिया है।
- मनीष पाठक, उपायुक्त उद्योग

जिले में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना का काम तेज गति से हो रहा है। इन इकाइयों को लगाने की कवायद और तेज हो रही है। 51 प्रोजेक्ट जल्द ही जमीन पर उतर आएंगे।

- सलमान मलिक, उद्यमी मित्र

धागे से लेकर दवाओं तक का होगा उत्पादन

उद्यमी मित्र सलमान मलिक के अनुसार बिलासपुर के टेमरा में निर्मित जीएसएल फैक्टरी में धागे का उत्पादन शुरू हो गया है। इसके साथ ही फैक्टरी फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाई गई है,जिसमें खाद्य पदार्थों का उत्पादन हो रहा है। इसी तरह केमरी में मैक्स राइड की ओर से टायर ट्यूब का निर्माण कराया जाएगा। शाहबाद रोड पर एपी मेडा फार्मा की ओर से दवाओं का उत्पादन शुरू कराया गया है। अडानी ग्रेन स्टोरेज धमोरा में गेंहू का भंडारण कराया जाएगा। इसके साथ ही चेनपुरिया टैक्सटाइल्स माटखेड़ा रोड बिलासपुर में कपड़ों का उत्पाद होगा। स्वाति कैंफर में मैंथा तो केमरी व टांडा में राइस मिल और मैंथा प्लांट में काम शुरू हो चुका है।

-इन्वेस्टर समिट में किए 92 करार किए गए थे,जिसमें से 41 इकाइयां शुरू हो चुकी हैं। शेष का अभी काम चल रहा है। उद्यमियों की समस्याएं लगातार उठाई जा रही हैं। उनका निस्तारण कराया जा रहा है। कई उद्यमियों ने जमीन उपलब्ध न पाने की समस्या रखी थी। उसका निस्तारण कराया जा रहा है। उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। -श्रीष गुप्ता
चेयरमैन रामपुर चैप्टर, आईआईए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed