फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Private hospital sealed after woman's death

महिला की मौत के बाद निजी अस्पताल सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Private hospital sealed after woman's death
महिला की मौत के बाद निजी अस्पताल सील
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र में प्रसव के बाद महिला की हो गई थी मौत
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की प्रसव के बाद मौत हो जाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम पर कार्रवाई कर दी है। मंगलवार को डिप्टी सीएमओ की मौजूदगी में सुरक्षा पॉलीक्लीनिक को सील कर दिया गया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पहाड़ी गेट निवासी रुकसाना का बेटा रामिश दुबई में रहकर मजदूरी करता है। रामिश की शादी एक साल पहले जेबा के साथ हुई थी। पत्नी जेबा सास के साथ ससुराल में रहने लगी। जेबा गर्भवती थी। उसका उपचार पास के ही एक निजी अस्पताल में चल रहा था। आरोप था कि रविवार की रात को प्रसव पीड़ा अधिक होने पर परिजनों उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां, जेबा ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन, प्रसव के तीन-चार घंटे बाद उपचार के दौरान जेबा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। लेकिन, परिजनों ने पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. दशरथ सिंह अपनी टीम के साथ सुरक्षा पॉलीक्लीनिक पहुंचे। इस दौरान नर्सिंग होम बंद पाया गया। जिस पर टीम ने नर्सिंग होम को सील कर दिया। डिप्टी सीएमओ डॉ. दशरथ सिंह ने बताया कि नर्सिंग होम संचालक पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed