फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Principal son sent to jail on false complaint of illegal mining of soil

मिट्टी का अवैध खनन की झूठी शिकायत पर प्रधान पुत्र को भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Principal son sent to jail on false complaint of illegal mining of soil
शाहबाद। पुरानी चुनावी रंजिश के चलते वर्तमान प्रधान पुत्र ने पूर्व प्रधान व एक अन्य की जिलाधिकारी से अवैध खनन करने की शिकायत कर दी। शिकायत में तहसील प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने जांच की। जांच में शिकायत झूठी पाए जाने पर प्रधान पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम को सैफनी थाना क्षेत्र के बलुपुरा गांव के प्रधान पुत्र सुरेंद्र सिंह और रन सिंह ने पूर्व प्रधान फारूख अहमद व एक अन्य व्यक्ति महिपाल की शिकायत डीएम से कर दी थी। डीएम द्वारा शिकायत करने पर लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा था कि पूर्व प्रधान व एक अन्य व्यक्ति द्वारा तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन की मदद से अवैध खनन किया जा रहा है। अवैध खनन की सूचना पर डीएम ने एसडीएम शाहाबाद अशोक कुमार चौधरी को जांच करने के निर्देश दिए। मंगलवार सुबह को एसडीएम ने सैफनी थाना प्रभारी प्रवीण कटियार और राजस्व विभाग की टीम को भेजकर प्रकरण की जांच कराई। जांच में पाया गया कि पूर्व प्रधान फारुख अहमद व अन्य व्यक्ति महिपाल द्वारा 14 जनवरी से लेकर 29 जनवरी तक निजी कार्य के लिए अनुमति लेकर मिट्टी का परिवहन किया जा रहा है। पुरानी रंजिश के चलते वर्तमान प्रधान पुत्र ने पूर्व प्रधान एवं अन्य के खिलाफ डीएम से झूठी शिकायत कर दी और गांव में अफवाह फैला दी। जांच में प्रधान पुत्र सुरेंद्र और रन सिंह असामाजिक तत्व पाए गए। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत असामाजिक तत्व होने पर पुलिस ने सुरेंद्र का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। जिसके बाद एसडीएम ने चुनाव के मद्देनजर असामाजिक तत्व को देखते हुए उसको 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

-बयान--प्रधान पुत्र द्वारा तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन पर मिट्टी का अवैध खनन करने का आरोप लगाया गया था। जांच में मिट्टी के परिवहन की मंजूरी थी। पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर झूठी शिकायत कर रहे थे। चुनाव में ऐसे असामाजिक तत्व खलल पैदा न करें। इसलिए, 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। -अशोक कुमार चौधरी, उप जिलाधिकारी, शाहबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed