फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   pradhanmantri kishan raily

भाजपाइयों ने रैली की रणनीति बनाई

Sat, 27 Feb 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Sat, 27 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
pradhanmantri kishan raily
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बरेली के फतेहगंज में किसान रैली को संबोधित करेंगे। रैली की सफलता के लिए स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बैठकों का दौर जारी है। शनिवार को सांसद डा. नैपाल सिंह, युवा मोर्चा के साथ ही अन्य पार्टी नेताओं ने मीटिंग और जनसंपर्क कर रैली की सफलता के लिए अपील की।
विज्ञापन



वीआईपी कालोनी में हुई बैठक में सांसद डा. नैपाल सिंह ने कहा कि अधिक संख्या में कार्यकर्ता रविवार को रैली स्थल पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार ने कहा कि पर्याप्त बस और अन्य वाहनों का इंतजाम किया गया है। मोहन लोधी, अवधेश शर्मा, राम पांडे, धर्मवीर यादव, देवेंद्र चौधरी, सुरेश राजपूत, मानपाल सिंह, अजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष देवेश गुप्ता के साथ कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में भ्रमण कर रैली की सफलता की अपील की। अशोक बाबू सैनी, राहुल गुप्ता, दिलीप गौतम, भूकन लाल, रोहित, अर्जुन शर्मा, रवि आदि मौजूद रहे। आदर्श कालोनी में भी बैठक कर रैली की सफलता की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान संजय नरुला, संतराम, पूरन, महासिंह राजपूत, धर्मवीर, प्रमोद कुमार आहूजा आदि मौजूद रहे। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विवेक पांडे के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ऊंचागांव, रंपुरा, टांडा, अनवा, परौता, मोतीपुरा, महूनागर सहित कई गांवों में जनसंपर्क किया और 28 फरवरी को बरेली में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान कल्याण रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed