फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Pradhani aspirants are wholeheartedly engaged in serving the villagers.

Rampur News: ग्रामीणों की सेवा में जी जान से जुटे प्रधानी के दावेदार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Pradhani aspirants are wholeheartedly engaged in serving the villagers.
रामपुर। गांवों में पंचायत चुनाव की सरगर्मियां दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। दावेदारों में भी गजब का सेवाभाव देखने को मिला रहा है। सुबह-शाम प्रधानी के दावेदार ग्रामीणों को रास्ते में रोककर नमस्कार और सलाम करते हुए उनकी परेशानी पूछ रहे हैं। साथ ही बीमार होने पर दावेदार ग्रामीणों को अस्पताल ले जाकर दवा दिलवा रहे हैं। कोई घर में राशन-पानी की व्यवस्था करा रहा है तो कोई रिश्तेदारी में जाने लिए वाहन भेज रहा है।
विज्ञापन

गांवों में जो लोग अभी तक किसी से बात नहीं करते थे और लोगों से की मदद नहीं करते थे। अब प्रधान बनने का सपना देख रहे हैं। अब वह लोग गांव के हर वर्ग के लोगों का हालचाल ले रहे हैं। गांवों में कई बार देखने को मिल रहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर मतदाताओं के घर में कोई बीमार पड़ जाता है, तो उसे अस्पताल पहुंचाने और इलाज कराने के लिए संभावित प्रत्याशी उनके घर पहुंच रहे। आर्थिक रूप से कमजोर मतदाता के परिवार के किसी सदस्य की मौत हो जाती है, तब भी प्रत्याशी पूरा खर्च करने के लिए तैयार हैं। दावेदार छोटे-बड़ों से संपर्क साधने के साथ ही उनका समर्थन पाने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं। अपनी मजबूती को बढ़ाने के लिए आर्थिक मदद को भी पीछे नहीं हट रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर गांवो में देर रात चौपालें लगने लगी हैं, जिसमें गांव के लोगों व गांव के विकास पर चर्चा की जा रही है। बेहतर विकास और बिना भेदभाव के योजना का पात्र को लाभ देने के वादे-दावे शुरू हो गए हैं। गांव में जगह-जगह लोगों को एकत्र कर समर्थन मांगा जा रहा है। वहीं लोगों का कहना है कि चुनाव में गांव की प्रगति को ध्यान में रखकर ही मतदान का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed