{"_id":"57c9cb7d4f1c1b660b2cc0b5","slug":"poster-of-nakvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकवी के पोस्टर उतारे : या इलाही ये माजरा क्या है ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकवी के पोस्टर उतारे : या इलाही ये माजरा क्या है
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के स्वागत के लिए लगाए होर्डिंग उतारकर ले जाती नगर पालिका की गाड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर की सियासी फिजा एकाएक गर्म हो गई है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण व संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मंत्री बनने के बाद पहली बार शनिवार को रामपुर आ रहे हैं। जगह-जगह उनके स्वागत के होर्डिंग्स लगाए गए थे।
नगर पालिका को एकाएक याद आया कि होर्डिंग्स-बैनर्स से तो बिजली का फाल्ट होता है। लिहाजा होर्डिंग्स उतरवा दिए गए। शहर की सियात आजम खां के आसपास घूमती है। अब समझने वाले जो भी समझें। भाजपाई चीख-पुकार मचा रहे हैं। उनके साथ अन्याय हुआ है। सीधा आरोप लगाने से बचा जा रहा है। लेकिन इशारों में बता भी दिया जा रहा है कि होर्डिंग्स उतारने के पीछे सियासत है। किसकी है यह पूछने पर भाजपाई कहते हैं कि सब आईने की तरह साफ है।
विज्ञापन
नकवी केंद्र सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री का कार्यभार मिलने के बाद पहली बार रामपुर आ रहे हैं। नकवी के स्वागत को लेकर भाजपाई कई दिनों से तैयारियों में जुटे थे। भाजपाइयों द्वारा अंबेडकर पार्क पर शनिवार को सुबह 11 बजे नकवी का स्वागत कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। इसके लिए अंबेडकर पार्क के गेट के आसपास भाजपाइयों द्वारा होर्डिंग्स लगाए गए थे।
विज्ञापन
शनिवार के स्वागत को लेकर लगाए गए भाजपाइयों के होर्डिंग्स शुक्रवार को ही पालिका द्वारा उतार दिए गए। पालिका कर्मियों द्वारा स्टार चौराहे से अंबेडकर पार्क तक खंभों पर लगाए गए छोटे-छोटे होर्डिंग्स के साथ ही अंबेडकर पार्क के आसपास लगाए गए बड़े होर्डिँग्स तक को उतारकर जब्त कर लिया।
हालांकि, पालिका द्वारा सपा व अन्य दलों के साथ ही व्यक्तिगत बधाई संदेश के होर्डिंग्स को भी अंबेडकर पार्क के आसपास से उतारा गया, बताया जा रहा है। लेकिन,भाजपाइयों का होर्डिंग्स उतारा जाना चर्चा का विषय बन गया। इसको लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार और सांसद प्रतिनिधि मोहन कुमार लोधी जिलाधिकारी अमित किशोर से भी मिले, लेकिन उन्होंने इस बारे में नगर पालिका से बात करके कुछ कह पाना बताया है।