फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Posted suicide on Facebook, police arrived and saved his life.

Rampur News: फेसबुक पर की आत्महत्या की पोस्ट, पुलिस ने पहुंचकर बचाई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Posted suicide on Facebook, police arrived and saved his life.
रामपुर। ढकिया चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने आत्महत्या की बात फेसबुक पर पोस्ट कर दी। आत्महत्या का पोस्ट होते ही फेसबुक की ओर से लखनऊ पुलिस मुख्यालय को सूचना दी गई। लखनऊ से जिला पुलिस मुख्यालय और वहां से शाहबाद सीओ और कोतवाली पुलिस को अलर्ट किया गया। युवक को ट्रेस मौके पर पहुंचे सीओ और कोतवाल ने युवक को समझाया। युवक ने कहा कि गलती से पोस्ट हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। ढकिया चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने रविवार को फेसबुक पर आत्महत्या करने संबंधी एक पोस्ट कर दी। आत्महत्या का पोस्ट देखकर फेसबुक की ओर से अलर्ट मैसेज लखनऊ पुलिस मुख्यालय भेजा गया। पुलिस मुख्यालय द्वारा इसकी जानकारी सोशल मीडिया सेल रामपुर को दी गई। सोशल मीडिया सेल रामपुर ने तुरंत युवक के संबंध में सीओ अतुल कुमार पांडेय को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

सीओ और शाहबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ओंकार सिंह युवक को ट्रेस करते हुए उसके घर पहुंच गए। युवक से संपर्क किया और उससे आत्महत्या का कारण पूछा। हालांकि, पुलिस के पहुंचने पर युवक ने बताया कि यह पोस्ट गलती से हो गई। युवक ने पुलिस से माफी भी मांगी। इसके बाद सीओ और प्रभारी निरीक्षक ने परिजनों के सामने ही युवक की काउंसिलिंग भी की। सीओ ने युवक को दोबारा ऐसी गलती न करने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed