{"_id":"64d7d192ef00847396052314","slug":"post-office-will-remain-open-on-sunday-also-tricolor-will-be-sold-rampur-news-c-282-1-rmp1004-3273-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रविवार को भी खुला रहेगा डाकघर, तिरंगेे की होगी बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रविवार को भी खुला रहेगा डाकघर, तिरंगेे की होगी बिक्री
Sun, 13 Aug 2023 12:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाकघरों में तिरंगे की बिक्री रविवार को भी की जाएगी। मंडलभर के डाकघरों में रविवार का अवकाश निरस्त करते हुए तिरंगा बेचे जाने के आदेश दिए हैं।
आजादी की सालगिरह के मौके पर इस दफा भी हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया ज रहा है। इसके तहत रामपुर के तीन लाख घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य दिया गया है। डाकघरों से भी तिरंगा बेचा जा रहा है। रामपुर के सभी डाकघरों में एक लाख तिरंगा बेचे जाने का लक्ष्य दिया गया है। मगर, फिलहाल अभी तक लक्ष्य के अनुसार तिरंगे की बिक्री नहीं हो पाई है। उप डाकघर अधीक्षक संजीव कुमार के अनुसार प्रवर डाक अधीक्षक वीर सिंह ने मंडल भर के सभी डाकघरों व उप डाकघरों में रविवार को भी तिरंगे की बिक्री करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए सभी डाकघर रविवार को खोले जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि डाकघरों से कोई भी व्यक्ति 25 रुपये देकर तिरंगा खरीद सकता है।