फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   polling party will move today

बूथों पर आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
polling party will move today
रामपुर। विधानसभा उप चुनाव के लिए रविवार को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसको लेकर प्रशासन की ओर से तमाम इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। पार्टियां पूरी चुनाव सामग्री के साथ अपने अपने बूथों पर पहुंचेंगी, जिसके बाद 21 अक्टूबर को मतदान होगा।
विज्ञापन

आजम खां के सांसद बनने के बाद उन्होंने रामपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही सीट खाली थी। लिहाजा, रिक्त सीट पर उप चुनाव होना था। इसके लिए चुनाव आयोग ने प्रदेश के 11 सीटों पर उप चुनाव का ऐलान कर दिया था। इसके तहत रामपुर में 21 अक्तूबर को मतदान होगा, जिसके लिए 20 अक्तूबर को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। सभी पोलिंग पार्टियां मंडी समिति से रवाना होंगी। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से तमाम इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। मंडी समिति से सुबह आठ बजे से पार्टियां अपने अपने बूथों के रवाना होगी। सभी अपने अपने क्षेत्र के अनुरूप वाहनों के सवार होकर जाएंगे। पाटियों को ईवीएम समेत सभी चुनावी सामग्री दी जाएगी। बूथों पर पहुंचने के बाद पार्टियों को कंट्रोल रूम में जानकारी देनी होगी। इस दौरान मंडी समिति में बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed