फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   police will take action against anti social

हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखेगी पुलिस

Thu, 01 Mar 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Thu, 01 Mar 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
police will take action against anti social
रामपुर में होली पर्व पर रंग और पिचकारी की दुकानों पर सजे मुखौटे।

विज्ञापन

होली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले भर में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस ने जिले भर में सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सौ वाहनों का चालान किया गया। इधर, पुलिस की नजर हुड़दंगियों पर रहेगी। 

होली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पिछले कई दिनों से शांति समितियों की बैठकें कर रही है। इसके लिए पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। होली के मौके पर जिले भर में पुलिस ने बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान भी चलाया। 
विज्ञापन


इसके तहत जिले के चौराहों पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। शहर से लेकर गांवों तक अभियान चलाया। इस दौरान जिले भर में 650 वाहनों को चेक किया। 100 वाहनों का यातायात नियमों की अनदेखी पर चालान किया गया। इसके अलावा एक वाहन को सीज कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा के मुताबिक होली को लेकर जिले भर में सतर्कता बरती जा रही है। हुड़दंगियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed