{"_id":"63ea7a322329c759e902d1ae","slug":"police-will-be-alert-on-velentine-day-rampur-news-c-15-1-54520-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: वेलेंटाइन डे की आड़ मर्यादा की सीमा लांघने वालों पर पुलिस रखेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: वेलेंटाइन डे की आड़ मर्यादा की सीमा लांघने वालों पर पुलिस रखेगी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। वेलेंटाइन डे को लेकर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। प्रेमी युगल को पुलिस रोकेगी नहीं, मगर मर्यादा तोड़ने वालों पर पैनी नजर रहेगी। इसके अलावा पार्क में आए लोगों के साथ कोई अभद्रता ना होने पाए, इसकी भी निगरानी पुलिस करेगी। शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान, मॉल में भी पुलिस की एंटी रोमियो टीम सक्रिय रहेगी।
एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने कहा कि वेलेंटाइन डे को लेकर हमारी एंटी रोमियो टीम सक्रिय रहेगी। स्कूल-कॉलेजों के पास भी पुलिस रहेगी। पुलिस की ओर से यह संदेश दिया गया है कि घूमने फिरने पर किसी को कोई रोक-टोक नहीं है, लेकिन किसी को भी सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा किसी के साथ कोई जोर जबरदस्ती ना होने पाए, इसे लेकर भी पुलिस की सक्रियता रहेगी। प्रमुख चौराहों पर भीड़ को देखते हुए बेरीकेडिंग कराकर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि घूमने निकलने वाले लोगों को कोई परेशानी न होने पाए।