फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Police uncovered the theft, two accused arrested

Rampur News: पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Police uncovered the theft, two accused arrested
आरोपियों के पास से दो सौर पैनल और नकदी बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दढ़ियाल। चौकी पुलिस ने ग्राम मेवला कलां के एक किसान के खेत से सौर ऊर्जा के पैनलों और मोटर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के दो सौर पैनल तथा 4300 रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
ग्राम मेवला कलां निवासी किसान हरजीत सिंह ने 13 दिसंबर को कोतवाली टांडा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चोरों ने उनके खेत से सौर ऊर्जा के छह पैनल और एक मोटर चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में आरोपी दीपांशु उर्फ दीपू निवासी ग्राम मेवला कलां और ललित कुमार निवासी ग्राम मोहब्बतनगर के नाम प्रकाश में आए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी टांडा के निर्देशन में दढ़ियाल चौकी पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को ग्राम रामपुर धम्मन से कोसी नदी के पास कच्चे रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो सौर ऊर्जा के पैनल सहित दीपांशु से 2400 रुपये और ललित से 1900 रुपये नकद बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed