फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Police caught cow smuggler in an encounter, he was shot in the leg

Rampur News: पुलिस ने मुठभेड़ में गो तस्कर को दबोचा, पैर में लगी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Police caught cow smuggler in an encounter, he was shot in the leg
रामपुर। थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने एक गोतस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसका एक साथी भाग निकला। मुठभेड़ में गो तस्कर के पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। केमरी से पहले शुक्रवार रात को भोट थाना क्षेत्र में पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़ हुई थी। केमरी थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्राम पिपलिया रायजादा से आगे पुलिया से गुजर रही एक बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की कार को रोकने प्रयास किया। पुलिस को देख चालक वाहन को मोड़कर पास के एक बाग में ले गया और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोतस्कर के पैर में गोली लगने से वह वहीं पर गिर गया। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
विज्ञापन

पूछताछ पर घायल गोतस्कर ने अपना नाम मुन्ना उर्फ पीके निवासी मोहल्ला पक्का बाग, थाना गंज रामपुर बताया। उसके पास से कार, एक तमंचा, चार कारतूस व एक कारतूस का खोखा बरामद किया गया है। गिरफ्तार गोतस्कर ने अपने फरार साथी का नाम इकबाल निवासी बजरिया खानसामा थाना गंज रामपुर बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर गो तस्करी का काम करता है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पर जनपद के अलग-अलग थानों में 10 मुकदमे दर्ज हैं। जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में गोतस्करी की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर एसपी राजेश द्विवेदी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल गोतस्कर से पूछताछ की। आरोपी ने गोतस्करी की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed