{"_id":"61005ecc8ebc3e582120f89e","slug":"police-attacked-14-nominated-rampur-news-mbd397238339","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर किया हमला, 14 नामदज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर किया हमला, 14 नामदज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दढ़ियाल। क्षेत्र के ग्राम रामपुर धम्मन में सोमवार शाम हैंडपंप लगाने के दौरान विद्युत केबिल हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें दोनों पक्षा में लाठी-डंडे चलने के साथ ही पथराव व फायरिंग भी की गई। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी आरोपी हमलावर हो गए, जिसमें एक पुलिस कर्मी चोटिल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने 14 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्र के ग्राम रामपुर धम्मन में सोमवार को ग्राम निवासी बत्तन अपने घर के पास हैंडपंप लगवा रहा थे। इस दौरान काम कर रहे मजदूरों ने हैंडपंप वाले स्थान के ऊपर से जा रहे पड़ोसी यूसुफ का बिजली का केबिल उतार दिया। बताया जाता है कि शाम के समय इसी बात को लेकर बत्तन और यूसुफ में झगड़ा हो गया। झगड़े में बत्तन के समर्थक प्रधानपति पीरबख्श और यूसुफ के समर्थक राशन डीलर नदीम पक्ष के लोग भी उतर गए।
दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और पत्थरबाजी शुरू हो गई। इन दौरान दोनों ओर से फायरिंग भी की गई। जिसमें एक दस वर्षीय बालक अब्दुल्ला पुत्र गुलाम मोहम्मद को छर्रे लग गए, जबकि हैंडपंप मिस्त्री मोहम्मद अली निवासी तार का मझरा पत्थर लगने से घायल हो गया। इसके अलावा दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मारपीट में चोटिल हुए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया तो आरोपी शांत होने की बजाय पुलिस से भिड़ गए। जिसमें एक कांस्टेबल दिनेश कुमार भी चोटिल हो गए। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए जावेद, गुलाम रसूल, गुलाम मोहम्मद, अबरार, शराफत और मुजफ्फर को हिरासत में ले लिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए सीएचसी टांडा भेज दिया था।
पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के पीरबख्श, अबरार, गुलाम रसूल, सद्दीक, जावेद, तैयब, अरशद, गुलाम मोहम्मद, इमरान, नदीम, वसीम, नजरुद्दीन, मुजफ्फर, शराफत, नाजिम को नामजद करते हुए 10 अज्ञात के खिलाफ उपद्रव करने, सरकारी काम में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने समेत अन्य आरोपों में आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 332, 352, 504, 323, 336 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रधानपति और बेटे के साथ राशन डीलर भी नामजद
पुलिस द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट में रामपुर धम्मन के प्रधानपति पीरबख्श उनके बेटे तैयब और गांव के कोटा डीलर नदीम का नाम भी रिपोर्ट में शामिल किया गया है। बताया जाता है कि प्रधानपति और कोटा डीलर में पुरानी रंजिश है। इसी के चलते सोमवार शाम को हुए झगड़े में दोनों लोग अपने-अपने पक्ष के व्यक्ति के समर्थन में झगड़े में कूद पड़े थे।