{"_id":"62cc4b20e436fc107854aa92","slug":"police-attack-on-the-accused-who-are-killing-the-cow-dynasty-kotwal-injured-rampur-news-mbd4342522181","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश का वध कर रहे आरोपियों का पुलिस पर हमला, कोतवाल घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश का वध कर रहे आरोपियों का पुलिस पर हमला, कोतवाल घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवंश का वध कर रहे आरोपियों का पुलिस पर हमला, कोतवाल घायल
एक ने कोतवाल के पैर पर चाकू मारा और दूसरे ने की फायरिंग, चार गिरफ्तार व दो भाग गए
टांडा (रामपुर)। गोवंश वध की सूचना पर पहुंची पुलिस पर आरोपियों ने हमला कर दिया। थाना प्रभारी को पैर में चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस पर फायरिंग भी की गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक आरोपी के पैर में लगी और मौके से चार आरोपियों को पकड़ लिया गया जबकि दो आरोपी भाग गए। पुलिस ने छह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार की सुबह 11 बजे कोतवाली पुलिस गश्त के दौरान खुशहालपुर तिराहे पहुंची। जहां ग्राम खुशहालपुर के मजरा मिलक दायमगंज में शेर मोहम्मद के घर में कुछ लोगों द्वारा गोवंश वध करने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक सिपाही को घर के अंदर भेजकर दरवाजा खुलवाया। घर के अंदर कुछ लोगों को गोवंश का वध करते देखे गए। पुलिस को देखकर सभी आरोपियों ने भागना शुरू कर दिया, तभी घर के आंगन में तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। बाकी तीन आरोपियों में से एक ने गेट पर ही खड़े थाना प्रभारी अजय पाल सिंह के दाएं पैर में चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर और एक अन्य आरोपी मौके से भाग गए। दूसरे आरोपी ने कमरे के अंदर से ही पुलिस पर फायर भी कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दाहिने पैर में गोली लगने से आरोपी घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
पुलिस ने मौके से गोवंश का 70 किलो मांस, एक तमंचा और कारतूस समेत वध करने के उपकरण बरामद किए हैं। पकड़े गए चार आरोपियों में से घायल ने अपना नाम आबिद निवासी ग्राम सिरसवा दौराहा, दूसरे ने अब्दुल रहमान, तीसरे ने नदीम तथा चौथे ने मुकीम निवासी मिलक दायमगंज बताया। वहीं भाग गए हमलावर का नाम शेर मोहम्मद निवासी ग्राम खुशहालपुर तथा दूसरे का नाम अन्य फरार आरोपी का नाम लईक अहमद बताया गया है। पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध यूपी गोवध निवारण अधिनियम के साथ ही अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर घायल आरोपी को सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
ये हैं आरोपी
1.आबिद
2.अब्दुल रहमान
3.नदीम
4.मुकीम
5.शेर मोहम्मद
6.लईक अहमद