फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   poinear club win in super over

सुपर ओवर में पायनियर क्लब चार से जीता

Thu, 08 Oct 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 08 Oct 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
poinear club win in super over
डा. एपीजे अब्दुल कलाम मेेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन दो मुकाबले हुए। पायनियर और अजीतपुर क्रिकेट क्लब के बीच हुए रोमांचक मैच में पायनियर क्लब ने सुपर ओवर में चार रन से जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे मैच में एमसीसी ने गुल्ली क्रिकेट क्लब को छह विकेट से मात दी।
विज्ञापन



ज्वाला क्लब मैदान पर चल रहे टूर्नामेंट के पहले मैच में पायनियर क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आमिर के 52 और जैब के 58 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 170 रन बनाए। अजीतपुर क्रिकेट क्लब की ओर से रिजवान ने चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए अजीतपुर क्रिकेट क्लब ने भी 20 ओवर 170 रन बनाए।
विज्ञापन



मैच का निर्णय सुपर ओवर के जरिये हुआ। अजीतपुर क्रिकेट क्लब के दोनों विकेट बिना रन बनाए ही गिर गए। पायनियर क्लब ने चार बनाए और जीत अपने नाम की। दूसरे मैच में गुल्ली क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 129 रन बनाए। लकी ने 32 और अर्पित 36 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीसी की टीम ने 12.3 ओवर में ही 130 रन बनाकर जीत दर्ज की। आसिम ने शानदार 21 गेंदों पर 44 रन और पप्पू ने 15 गेंदों में 29 रन बनाए। मैच में अंपायरिंग सुल्तान, आशू, विनोद और अमित ने की। कमेंट्री दीपक व वरुण जोशी और स्कोरिंग नीरज यदाव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed