फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Platelets are decreasing even in viral fever

वायरल बुखार में भी कम हो रहीं प्लेटलेट्स

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Platelets are decreasing even in viral fever
वायरल बुखार में भी कम हो रहीं प्लेटलेट्स
विज्ञापन

रामपुर। डेंगू ही नहीं वायरल बुखार में भी मरीजों की प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में जांच के बाद मरीजों में ऐसी समस्या देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग एहतियातन के तौर पर ऐसे मरीजों को डेंगू संदिग्ध मानकर वार्ड में भर्ती कर रहा है। हालांकि, शुक्रवार को जिले मेें डेंगू का कोई केस सामने नहीं आया।

डॉक्टरों के मुताबिक ऐसा पहले केवल डेंगू में होता था कि प्लेटलेट्स कम हो जाती थीं, लेकिन अब वायरल से पीड़ित लोगों में भी प्लेटलेट्स कम होने की समस्या देखने को मिल रही हैं। जिन्हें बुखार के साथ खांसी, जुकाम और सांस लेने में दिक्कत हैं, उनकी जांच करने पर प्लेटलेट्स काफी कम आ रही हैं। ऐसे मरीजों को डेंगू संदिग्ध मानकर उन्हें अलग वार्ड मेें शिफ्ट कराया जा रहा है। हालांकि उनका कहना है कि दवा और उचित देखभाल पर मरीज 2 से 3 दिन में ठीक भी हो रहे हैं और उनकी छुट्टी की जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. पंकज द्विवेदी ने बताया कि सामान्य व्यक्ति में 1.50 लाख प्लेटलेट्स होते हैं। डेंगू के मरीज की प्लेटलेट्स धीरे-धीरे कम होती जाती हैं। जब वह अस्पताल आता है तो जांच के बाद उसकी प्लेटलेट्स 30 से 40 हजार तक रह जाती हैं। अब वायरल बुखार में भी ऐसा देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इससे बचने के लिए इन दिनों अधिक देर तक गीले कपड़ों में न रहें। अगर सिर और गले में दर्द, खांसी जुकाम, बुखार और भूख न लगने की शिकायत है तो तुरंत डॉक्टर को आकर दिखाएं। बदलते मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed