फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   People suffering from cold, melting increased the problem

Rampur News: ठंड से लोग बेहाल, गलन ने बढ़ाई परेशानी

Sun, 28 Jan 2024 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 28 Jan 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
People suffering from cold, melting increased the problem
रामपुर। कोहरे की वजह से ठंडक और गलन बढ़ गई। शनिवार सुबह से छाया कोहरा दोपहर में छंटा। कुछ देर के लिए मौसम खुला और उसके बाद शाम तक ठंड और बढ़ गई है। मौसम के जानकारों का कहना है कि अभी 31 जनवरी तक मौसम में शीतलहर रहने की संभावना है और उसके बाद ही मौसम में सुधार आ सकेगा। अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सुबह जब लोगों की आंख खुली तो नजारा कुछ और था। शहरी इलाके के साथ आउटर पर घना कोहरा छाया हुआ था। वहीं 0.4 किमी की शीतलहर से ठंडक और बढ़ गई। मौसम में अचानक आई तल्खी के बाद लोगों ने अलाव जलाना शुरू कर दिए। सुबह से ही लोग अलाव जलाकर तापते नजर आए। दोपहर करीब दो बजे मौसम में कुछ नरमी आई और मौसम खुला, लेकिन इसके बाद फिर शीतलहर चलने लगी। बताया जा रहा है कि मौसम की तल्खी 31 जनवरी तक अभी रहेगी। इसके बाद मौसम खुल सकेगा। मौसम विज्ञानी आरके सिंह ने बताया कि मौसम में अभी सर्दी और बढ़ेगी। लगातार कोहरा और धुंध बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed