अफसर के लिए दुआ: कमिश्नर की प्रतिनियुक्त बढ़ाए जाने को लेकर रामपुर की विनती, ऐसे अधिकारी को यूपी से न भेजा जाए
आंजनेय कुमार सिंह सिक्किम कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वो 16 फरवरी 2015 से यूपी में प्रतिनियुक्ति पर हैं। 2020 में उनकी प्रतिनियुक्त एक साल के लिए बढ़ाई गई थी। इसके बाद 2021 में केंद्र सरकार ने नियमों को शिथिल कर उनकी प्रतिनियुक्ति को दो साल के लिए बढ़ा दिया था।
विस्तार
मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति बढ़ाए जाने को लेकर शनिवार को रामपुर में लोगों ने दुआ की। कहा कि आंजनेय कुमार सिंह ने डीएम रहते हुए रामपुर में कोरोना काल में लोगों को बहुत मदद की थी और शहर को सुंदर बनाने में अपना योगदान दिया। ऐसे अधिकारी को यूपी से बाहर नहीं भेजा जाना चाहिए।
आंजनेय कुमार सिंह सिक्किम कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वो 16 फरवरी 2015 से यूपी में प्रतिनियुक्ति पर हैं। 2020 में उनकी प्रतिनियुक्त एक साल के लिए बढ़ाई गई थी। इसके बाद 2021 में केंद्र सरकार ने नियमों को शिथिल कर उनकी प्रतिनियुक्ति को दो साल के लिए बढ़ा दिया था। उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि इसी माह समाप्त होने वाली है। उनकी प्रतिनियुक्ति को बढ़ाए को लेकर शनिवार को मोहल्ला इमली असमत खां में सदीद खां के आवास पर दुआ कराई गई।
इस मौके पर शहर के गणमान्य व्यक्तियों के अलावा उलेमा ए दीन मौजूद रहे। सभी उलेमा-ए-दीन और मौलाना ने अल्लाह की बारगाह में दुआ की कि आंजनेय कुमार सिंह जैसे अच्छे अधिकारी की प्रतिनियुक्ति बढ़े। इसके बाद सभी ने बाबू मियां के मजार पर चादरपोशी की।
इस मौके पर मौलाना समीर खां, मौलाना शाह खालिद, मौलाना फैजान खां, हाफिज अनीस, हाफिज बिलाल, शावेज खां, इरशाद महमूद, फिरासत राईनी, दानिश खां, ताबिश खां, दाऊद खां, सुहेल मियां, जिया अहमद, फैज खां, अयान खां, शाहिद अली खां, डॉ. सबाहत अली खां, रजमी खां, आसिम एजाज, असाइश खां, नब्बू खां, शाहजेब खां, साइम खां, शाहीन खां, जुनैद खां, जमीर खां, बॉबी खां, फईम खां, अरशद खां, शैजी खां, तनवीर खां, तनवीर भैया, जिया अहमद खां, महफूज गुड़़्डू, शन्नी खां, राशिद खां, अनवर खां, आकिल मियां और मसरुर खां सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।