फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   People displaced from Pakistan met MP for ownership rights on lands

Rampur News: जमीनों पर मालिकाना हक के लिए सांसद से मिले पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
People displaced from Pakistan met MP for ownership rights on lands
रामपुर। देश के बंटवारे के दौरान पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए कई सौ परिवारों को 75 साल से काबिज जमीन पर अभी तक मालिकाना हक नहीं मिल पाया है। शनिवार को मालिकाना हक दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीण सांसद घनश्याम सिंह लोधी से मिला। सांसद ने आश्वस्त किया है कि वह इस मामले को शासन स्तर पर लेकर जाएंगे। स्वार तहसील क्षेत्र के पदमपुर, माचियागढ़, भगवान नगर, नूरपुर हजूरपुर, अर्सल पार्सल, कुंवरपुर, चांदपुर, नबीगंज और पीपली आदि गांव में बंटवारे के बाद पाकिस्तान से आए विस्थापितों को सरकार ने बसाया था। तब यहां पर जंगल ही जंगल था। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर कृषि कार्य शुरू किया। यहां सरकारी स्कूल स्थापित होने के साथ ही बिजली कनेक्शन जारी किए गए। इन परिवारों को यहां रहते और कृषि कार्य करते 75 साल हो गए लेकिन काबिज भूमि पर मालिकाना हक आज तक नहीं मिल सका है। तीन दशक से ये लोग लगातार मांग करते आ रहे हैं। वन विभाग इस भूमि को अपनी बताते हुए कई बार खाली कराने का प्रयास कर चुका है। इन परिवारों को खतौनियां भी जारी हुईं, लेकिन बाद में रोक लगा दी गई। शनिवार काफी संख्या में ग्रामीण शिष्टमंडल के तौर पर भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी से मिले और ज्ञापन देकर जमीनों पर मालिकाना हक दिलाने की मांग की। सांसद ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है। शिष्टमंडल में डेरा बाबा भुम्मड़ शाह कमेटी के अध्यक्ष हाकम राम, भाजपा नेत्री डोली रंधावा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूरन चंद कम्बोज, ग्राम प्रधान दर्शन लाल, ग्राम प्रधान नत्था राम, ग्राम प्रधान मुंशीराम और जोगिंद्र लाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed