{"_id":"600aa8db9996d4e5e85b3f56175f3383","slug":"pc-of-sanjay-kapoor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहरो-शीशगढ़ मार्ग निर्माण को कांग्रेसी करेंगे रोडसेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहरो-शीशगढ़ मार्ग निर्माण को कांग्रेसी करेंगे रोडसेवा
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 24 Sep 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट जारी होने के नौ माह बाद भी बिलासपुर में अहरो-शीशगढ़ मार्ग का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। इससे नाराज कांग्रेस विधायक संजय कपूर ने घोषणा की कि वो ग्रामीणों के साथ मिलकर 28 सितंबर से रोडसेवा के जरिये इस मार्ग की मरम्मत खुद कराएंगे। प्रशासन पर मार्ग की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।
बिलासपुर में अहरो-शीशगढ़ मार्ग की खस्ता है। मार्ग निर्माण की स्वीकृति प्रदेश सरकार नौ माह पहले दे चुकी है। बजट भी जारी किया जा चुका है, लेकिन निर्माण शुरू नहीं हुआ है। बिलासपुर के कांग्रेस विधायक इस मुद्दे को लेकर कई दफा प्रशासनिक अफसरों से मिल चुके हैं, लेकिन इस मार्ग का निर्माण शुरू नहीं किया है।
कांग्रेस विधायक ने अब इस मुद्दे पर जनता के साथ मिलकर संघर्ष करने का ऐलान किया है। गुरुवार को कांग्रेस विधायक ने प्रेस कांफ्रेंस में लोक निर्माण विभाग, प्रशासन और सरकार को घेरा। कहा कि कई दफा डीएम से मांग की जा चुकी है, लेकिन निर्माण शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
यदि 27 सितंबर तक इस मार्ग का निर्माण शुरू नहीं किया जाता तो 28 सितंबर से वह ग्रामीणों के साथ मिलकर रोडसेवा (कारसेवा) करेंगे और इस मार्ग का निर्माण कराएंगे। पहले चरण में मार्ग की मरम्मत होगी।