फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   pay attention on dibatic

डायबिटीज को नजर अंदाज करना है नुकसानदायक, सीएमओ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
pay attention on dibatic
रामपुर। सीएमओ कार्यालय में डायबिटीज को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सीएमओ ने कहा कि डायबिटीज को नजर अंदाज करना सेहत के लिए नुकसान दायक हो सकता है। यह शरीर में कई जटिलताएं बढ़ा सकता है, जैसे हार्ट की बीमारी या स्ट्रोक,अंधापन या रेटिनोपैथी, किडनी का खराब होना और पैरों की समस्याएं आदि। उन्होंने कहा कि आज कल के इस भागदौड़ भरे युग में अनियमित जीवनशैली के चलते सर्वाधिक लोग मधुमेह रोग का शिकार हो रहे हैं। यह ऐसी बीमारी है,जो एक बार किसी के शरीर को पकड़ले तो उसे फिर जीवन भर छोड़ती नहीं। इस बीमारी का जो सबसे बुरा पक्ष है वह यह है कि यह शरीर में अन्य कई बीमारियों को भी निमंत्रण देती है। मधुमेह रोगियों को आंखों में दिक्कत, किडनी और लीवर की बीमारी और पैरों में दिक्कत होना आम है।पहले यह बीमारी चालीस की उम्र के बाद ही होती थी लेकिन आजकल बच्चों में भी इसका मिलना चिंता का एक बड़ा कारण हो गया है। इस दौरान डीसीपीएम प्रभात कुमार डाँ राकेश चंद्रा डाँ कुलदीप चौहान, राजकुमार, शाहीन, फईम जहां आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed