फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Pasiyapura defeated Rasoolpur by 14 runs

Rampur News: पसियापुरा ने रसूलपुर को 14 रन से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Pasiyapura defeated Rasoolpur by 14 runs
रामपुर। क्षेत्र के रसूलपुर गांव में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को पसियापुरा की टीम ने रसूलपुर को 14 रन से हरा दिया। पसियापुरा के जैकसन ने सर्वाधिक 41 रन की पारी खेली और तीन विकेट लिए, उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। पसियापुरा की टीम के कप्तान अजरुद्दीन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। उसकी ओर से जैकसन ने धुआंधार 41 रन बनाए। इसके अलावा टीपू के 33 तथा अज्जू के 26 रनों के सहयोग से पूरी टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 169 रन बनाए। रसूलपुर की ओर से विवेक और शरीफ ने 2-2 विकेट हासिल किए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रसूलपुर की टीम के बल्लेबाजों को पसियापुरा के गेंदबाजों ने टिकने नहीं दिया।
विज्ञापन

आसिफ ने 57 रनों की आकर्षक पारी खेली। इसके अलावा सद्दाम ने 23 और फैसल ने 15 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और 15 वें ओवर में पूरी टीम को 155 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह पसियापुरा ने यह मैच 14 रन से जीत लिया। पसियापुरा की ओर से फर्माजील और जैकसन ने 3-3 विकेट लिए। जैकसन को हरफनमौला प्रदर्शन के चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अजीमनगर थाना प्रभारी परमवीर राणा ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर डॉक्टर जावेद अली, डॉक्टर इफ्तिखार हुसैन, डॉक्टर जुनैद अली, डॉक्टर शमशेर अली, महफूज अली, अनवर प्रधान, इंतजार अली आदि मौजूद रहे।

शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए बनाए गए चार लेयर के मजबूत सुरक्षा कवच में सीमेंट से स्था

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed