फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   parks of city will improved on ppp model

पीपीपी मॉडल से सुधरेंगे शहर के पार्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
parks of city will improved on ppp model
रामपुर। पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पाटर्नरशिप) मॉडल के जरिए शहर के पार्कों का कायाकल्प किया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद इस दिशा में काम शुरु हो गया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता ने नगर पालिका, रामपुर विकास प्राधिकरण समेत विभिन्न विभागों एवं भाजपा नेता आकाश सक्सेना हनी के साथ शिव विहार का दौरा किया, जहां उन्होंने पार्क जमीन का निरीक्षण करने के साथ ही दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर के पार्कों की हालत बदहाल है। कहीं गंदगी तो कहीं जमीन होने के बाद भी वहां कोई काम नहीं किया गया। इस बावत पिछले दिनों जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने शहर के तमाम इलाकों के पार्कों की हालत सुधारने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि पार्कों की हालत को बेहतर किया जाए। इसके अलावा जहां जमीन है, वहां भी पार्क बनाए जाएं, जिससे कि बच्चों को खेलने स्थान मिले और लोगों को घूमने का मौका मिल सके। इस बाबत अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, अपर जिलाधिकारी राजस्व रामभरत तिवारी, भाजपा नेता आकाश सक्सेना हनी समेत नगर पालिका और रामपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी शिव विहार कालोनी पहुंच गए। यहां खाली जमीन का निरीक्षण किया। देखा तो पता लगा कि जमीन तो है, लेकिन वहां पार्क का निर्माण नहीं हो सका है। अपर जिलाधिकारी ने पार्क को दुरुस्त कराने एवं भव्य पार्क बनाने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि शहर में नए पार्क बनाने के लिए पीपीपी मॉडल पर काम होगा, जिसमें उद्यमियों और एनजीओ से संपर्क स्थापित किया जाएगा। यह काम नगर पालिका या आरडीए की ओर से कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के युवाओं एवं बच्चों को खेलने के लिए स्थान मिल सके। साथ ही पार्क होगा तो वे मोबाइल फोन से बाहर आकर प्रकृति को भी जान सकेंगे। इस बावत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed