{"_id":"584469b74f1c1be021a86900","slug":"pariwartan-yatra-of-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज पहुंचेगी टांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज पहुंचेगी टांडा
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुरादाबाद रैली की सफलता के बाद भाजपा की परिवर्तन यात्रा का पड़ाव रामपुर में रहेगा। परिवर्तन यात्रा सोमवार को टांडा नगर से होकर रामपुर जिले में पहुंच जाएगी। परिवर्तन यात्रा की सफलता को भाजपाइयों ने ताकत झोंक दी है। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी यात्रा के साथ माहौल भाजपामय करने आएंगे।
भाजपा के जिला प्रभारी भीष्म शर्मा ने सोमवार को आने वाली परिवर्तन यात्रा की सफलता को लेकर कार्यालय में भाजपाइयों की बैठक ली। जिसमें जिला प्रभारी ने मोदी की रैली की सफलता को लेकर कार्यकर्ता और पदाधिकारियों पीठ थपथपाई। कहा कि परिवर्तन यात्रा रामपुर में सात दिसंबर तक रहेगी। इस यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना है। जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने कहा कि परिवर्तन यात्रा की सफलता को सभा की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
परिवर्तन यात्रा संयोजक अशोक विश्नोई ने बताया कि सोमवार को टांडा से पविर्तन यात्रा जिले में प्रवेश करेगी। जोकि स्वार टांडा विधानसभा क्षेत्र में रहेगी। सोमवार को दोपहर दो बजे टांडा बादली में स्वागत होगा जहां पर भाजपा नेत्री लक्ष्मी सैनी और जीवेंद्र शर्मा इसका जोरदार स्वागत करेंगे। इसके बाद यह यात्रा विभिन्न गांवों से होती हुई शाम पांच बजे स्वार पहुंचेगी। इस रैली में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, देवेंद्र सिंह समेत अन्य भाजपाई रहेंगे। बैठक में जिला सहसंयोजक राम प्रकाश शर्मा, पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, ज्वाला प्रसाद गंगवार ,लक्ष्मी सैनी, जागेश्वर दयाल दीक्षित, प्रभात अग्रवाल, अभय कुमार गुप्ता रहे।
विज्ञापन