{"_id":"5847076a4f1c1be359448ea7","slug":"pariwartan-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम की तानाशाही दूर करने को भाजपा को जिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम की तानाशाही दूर करने को भाजपा को जिताएं
अमर उजाला ब्यूरो सैदनगर/ रामपुर
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा का मंगलवार को चमरौवा-सैदनगर, मिलकखानम और बिलासपुर क्षेत्र में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि रामपुर में आजम खां की तानाशाही को दूर करने के लिए भाजपा को जिताने का आह्वान किया। प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। सपा सरकार से जनता अजिज आ चुकी है। युवा भाजपा से जुड़कर सपा सरकार को उखाड़ फेंकें।
भाजपा की परिवर्तन यात्रा मंगलवार को रामपुर में दूसरा दिन था। स्वार क्षेत्र के रजानगर से शुरू हुई परिवर्तन यात्रा चमरौवा विधानसभा क्षेत्र के सैदनगर ब्लाक में घूमी। इससे पहले मिलकखानम और फिर बिलासपुर क्षेत्र में परिवर्तन यात्रा पहुंची, जहां पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान फूल मालाओं से परिवर्तन यात्रा में शामिल भाजपा नेताओं का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने प्रदेश की सपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में किसान, मजदूर और नौजवान परेशान हैं। सभी को इस सपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना चाहिए। कहा कि किसान व महिला और मजदूर परेशान हैं। इस मौके पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि सपा सरकार जुल्म कर रही है। रामपुर में आजम खां की तानाशाही को दूर करने के लिए भाजपा को जिताना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने सपा की साइकिल को पंक्चर करने का आह्वान किया। भाजपा सरकार को जिताने का आह्वान किया। कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश सरकार को हर संभव मद्द कर रही है, लेकिन केंद्र की धनराशि को यूपी सरकार में बैठे नेता डकार रहे हैं। इस मौके पर सांसद डा.नैपाल सिंह ने भी चमरौवा सीट पर भाजपा प्रत्याशी जिताने का संकल्प लेने का आह्वान किया।