फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   pariksha aaj

सीआरपीएफ की भर्ती परीक्षा आज

Sun, 29 May 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Sun, 29 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
pariksha aaj
परीक्षा
परीक्षा के लिए प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। परीक्षा को शांतिपूर्ण  ढंग से संपन्न कराने के लिए शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के साथ ही सीआरपीएफ के भी जवान मौजूद रहेंगे। इस परीक्षा में 14445 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन



सीआरपीएफ  में सिपाही (तकनीकी ट्रेडसमैन) पद के लिए पिछले दिनों शारीरिक परीक्षा का  आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा अब  रविवार को कराई जाएगी। रविवार को सुबह दस बजे से शुरू होगी। यह परीक्षा सीआरपीएफ कैंपस समेत  27 कालेज में होगी। परीक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने अपने स्तर से सभी तैयारियां  पूरी कर ली हैं। परीक्षा नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके  लिए प्रशासन की ओर से 27 कालेज को आठ सेक्टरों में बांटा है।
विज्ञापन


 इन  सेक्टरों में मजिस्ट्रेट भी तैनात कर दिए हैं। जिलाधिकारी राकेश कुमार  सिंह के साथ ही सीआरपीएफ के अफसरों ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में 14445 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी  केंद्रों पर पुलिस का भी प्रबंध किया जाएगा। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन और  रोडवेज को भी सतर्क कर दिया गया है। परीक्षा के लिए रात से ही परीक्षार्थी जुटने शुरू हो गए हैं। शनिवार को दिन भर परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां चलती रहीं,जिसका अफसरों ने भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed