{"_id":"56eda5544f1c1b29178b482f","slug":"paper-of-maths","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं गणित के पेपर ने उड़ाए बच्चों के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं गणित के पेपर ने उड़ाए बच्चों के होश
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इंटर के बाद अब दसवीं गणित का प्रश्नपत्र छात्र-छात्राओं के लिए चुनौती बनकर आया। गणित के पेपर को देख छात्रों के होश उड़ गए। कई सवालों के जवाब काफी लंबे होने की वजह से छात्रों को पेपर देने में दिक्कत आई। गणित के प्रश्नपत्र के साथ ही सीबीएसई दसवीं की परीक्षा शनिवार को संपन्न हो गई।
सीबीएसई इंटर में गणित का पेपर छात्रों के लिए परेशानी का सबब बना था। इसका मुद्दा लोकसभा तक में उठ चुका है। इसके बाद शनिवार को सीबीएसई ने दसवीं की गणित का प्रश्नपत्र भी काफी घुमाकर दिया था। शनिवार को परीक्षा का आखिरी दिन था। गणित का प्रश्नपत्र था। प्रश्नपत्र सामने आते ही तमाम छात्रों के होश उड़ गए। सवाल काफी घुमाकर पूछे गए थे।
इनके जवाब भी काफी लंबे थे, जिसे पूरा करने में छात्रों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के दयावती मोदी अकादमी, सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी और केंद्रीय विद्यालय में हुई इस परीक्षा में तमाम परीक्षार्थी प्रश्नपत्र को लेकर परेशान दिखे। दयावती मोदी अकादमी की दसवीं की छात्र प्रकृति जोशी और राज देव कपूर का कहना था कि पेपर लैंदी था।
विज्ञापन
प्रतिभावान बच्चों के लिए तो ठीक था, लेकिन मीडियम पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए काफी कठिन था। इसी स्कूल के अभिनव, सेंटमेरी की शैली ने पेपर को काफी कठिन बताया। डीजे मैथ्स क्लास के संचालक और गणित शिक्षक दीप जोशी का कहना है कि पेपर लंबा था। बीस नंबर के प्रश्न घुमाकर पूछे गए थे, जिससे बच्चों को दिक्कत हुई।