फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Panchayat Utsav Bhawan will be built in all the assembly constituencies.

Rampur News: सभी विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे पंचायत उत्सव भवन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Utsav Bhawan will be built in all the assembly constituencies.
रामपुर। जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में पंचायत उत्सव भवन बनाए जाएंगे। शासन से योजना मंजूर होने के बाद प्रशासन ने जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रत्येक भवन के निर्माण पर करीब 1.41 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

इन भवनों के बनने से ग्रामीणों को शादी-विवाह, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही ग्राम पंचायतों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। प्रशासन ने संबंधित तहसीलों से तीन हजार वर्गमीटर भूमि का प्रस्ताव मांगा है। जिन पंचायतों में पहले से अन्नपूर्णा भवन हैं, वहां उत्सव भवन निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

स्वार, बिलासपुर, मिलक, शाहबाद और नगर विधानसभा क्षेत्रों में पंचायत उत्सव भवन बनाने की योजना है। मिलक क्षेत्र के धनेली गांव में निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। अधिकारियों का कहना है कि पंचायत उत्सव भवन ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेंगे, जिससे ग्रामीणों को निजी भवनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
वर्जन
उत्सव भवन ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देंगे। इसके लिए सभी तहसीलों से भूमि प्रस्ताव मांगे गए हैं। जिन पंचायतों में जमीन उपलब्ध हो रही है, वहां प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कराया जाएगा। भवन बनने से ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ पंचायतों की आय भी बढ़ेगी। -गुलाब चंद्र, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed