फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   panchayat chunav second phase polling in rampur today

मिलक क्षेत्र में मतदान आज

Mon, 12 Oct 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 12 Oct 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav second phase polling in rampur today
दूसरे चरण में मिलक क्षेत्र में मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजम किए हैं। पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील बूथों के साथ ही सामान्य बूथों पर भी पुलिस के कड़े बंदोबस्त किए हैं। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके लिए डीएम-एसपी ने अफसरों को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन



दूसरे चरण के तहत मिलक क्षेत्र के जिला पंचायत के छह और बीडीसी के वार्डों में मतदान मंगलवार को होगा। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। मतदान में किसी भी तरह की कोई चूक न हो इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन



मिलक क्षेत्र में मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए एक ओर जहां सोमवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी हो गई, वहीं प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद प्रबंध करने की बात कही गई है। मिलक क्षेत्र को पहले ही 25 सेक्टरों में बांट दिया गया है। जिलास्तरीय अफसरों को मजिस्ट्रेट की कमान सौंप दी गई है। जोनल और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम-एसपी भी दूसरे चरण के चुनाव पर खुद नजर रखेंगे। डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं। मंगलवार को मतदान कराया जाएगा। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed