फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   PACS secretary rallied in protest against AR Co-operative, took out procession

एआर को-ऑपरेटिव के विरोध में लामबंद हुए पैक्स सचिव, निकाला जुलूस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
PACS secretary rallied in protest against AR Co-operative, took out procession
एआर को-ऑपरेटिव के विरोध में लामबंद हुए पैक्स सचिव, निकाला जुलूस
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एआर को-ऑपरेटिव को हटाने की मांग
विकास भवन में भी किया हंगामा, डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा
रामपुर। भोट सहकारी समिति के सचिव के निलंबन के बाद पैक्स सचिव एआर को-ऑपरेटिव के विरोध में उतर आए हैं। इसको लेकर पैक्स सचिवों ने विकास भवन कार्यालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला, जिसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।

पैक्स सचिव वेलफेयर सोसायटी के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में जिलेभर के पैक्स सचिव जिला सहकारी बैंक परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए विकास भवन पहुंचे। यहां प्रदर्शन किया, जिसके बाद सभी जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट आ गए। यहां उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट होम सिंह को सौंपा। उनका कहना था कि एआर को-ऑपरेटिव के भ्रष्टाचार, अवैध धन उगाही, उत्पीड़न से पैक्स सचिव मानसिक अवसाद में हैं। ऐसे में कर्मचारियों के साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आरोप है कि 12 मई को एआर को-ऑपरेटिव की शिकायत की, तो उन्होंने फोन पर धमकी दी कि जो भी धन उगाही में रूकावट बनेगा या शिकायत करेगा तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेरठ के कर्मचारियों को तो उनके उत्पीड़न किए जाने से हार्टअटैक तक हो गया था। जिसके बाद उन्हें मेरठ से हटा दिया गया था और उनके खिलाफ विजिलेंस जांच की जा रही है। उन्होंने एआर को-ऑपरेटिव को शीघ्र हटाने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर 20 मई को सभी समिति कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश पर रहने का ऐलान कर दिया। साथ ही 23 मई से विकास भवन में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है। इस मौके पर राजेंद्र शर्मा, वीरेंद्र पाल, राजवीर सिंह यादव, बाबू सिंह, हरिओम मौर्य, जयवीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed