{"_id":"623f54a68fcdd0575838a106","slug":"order-of-custdy-warrant-to-ex-palika-president-rampur-news-mbd422717398","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां के खिलाफ दर्ज दो मामलों में कोर्ट ने कस्टडी वारंट बनाने के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां के खिलाफ दर्ज दो मामलों में कोर्ट ने कस्टडी वारंट बनाने के दिए आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सपा नेता आजम खां के करीबी एवं नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अजहर अहमद खां के खिलाफ कोतवाली थाने में दर्ज दो मुकदमों में कोर्ट ने कस्टडी वारंट बनाने के आदेश दिए हैं।
पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां के खिलाफ गंज थाने में साल 2019 में 12 मामले दर्ज किए गए थे। इसके साथ ही उनके खिलाफ कोतवाली थाने में पांच और सिविल लाइंस थाने में भी दो मुकदमे दर्ज हैं। मुकदमे दर्ज होने के बाद से ही अजहर अहमद खां फरार चल रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने 23 अगस्त 2020 को उनकी कुर्की तक कर ली थी। किंतु, इसके बाद भी वह पुलिस के हाथ नहीं आए। जिस पर पुलिस ने उन्हें भगोड़ा घोषित करते हुए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। पुलिस और कोर्ट की लगातार सख्ती के बाद 16 मार्च को उन्होंने मुरादाबाद कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। उनके खिलाफ मुरादाबाद में भी रामपुर की पूर्व सांसद व फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज था।
शनिवार को अजहर अहमद खां मुरादाबाद से पुलिस अभिरक्षा में रामपुर कोर्ट पहुंचे, जहां वो एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए थाना कोतवाली में दर्ज दो मामलों में कस्टडी वारंट बनाने के आदेश दिए हैं। अब इन मामलों की सुनवाई 15 अप्रैल को होगी।