फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Opportunity for clarification of evidence in the orphanage case is over.

Rampur News: यतीमखाना मामले में सफाई साक्ष्य का अवसर खत्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for clarification of evidence in the orphanage case is over.
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज यतीमखाना बस्ती मामले में कोर्ट ने सफाई साक्ष्य का अवसर खत्म कर दिया है। कोर्ट में अब पांच दिसंबर से अंतिम बहस शुरू होगी। वहीं दूसरी ओर क्वालिटी बार मामले में गवाह तो आया, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। दोनों मामलों की सुनवाई के लिए अलग-अलग तारीख तय कर दी है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली में यतीमखाना बस्ती को कब्जाने के केस दर्ज हैं। इस मुकदमे में बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट, चोरी व मारपीट करने के आरोप लगे हैं। सपा नेता आजम खां समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। 2019 में दर्ज इस मुकदमे की सुनवाई एमपीएमएलए-सेशन कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन

कोर्ट में शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से गवाह नहीं आया, जिस पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए सफाई साक्ष्य का अवसर खत्म कर दिया। एडीजीसी सीमा राणा के अनुसार यतीमखाना मामले की सुनवाई पांच दिसंबर को होगी। अब यह फाइल बहस के लिए लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज क्वालिटी बार को कब्जाने के मामले में भी सुनवाई होनी थी। इसके लिए मुकदमे के वादी गगन अरोड़ा कोर्ट में पेश हुए, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई आठ दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed