फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   OPD started in women's hospital

महिला अस्पताल में शुरु हुई ओपीडी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
OPD started in women's hospital
रामपुर में गुरुवार को जिला महिला अस्पताल में डाक्टर को दिखाने के लिए मरीजों की लगी भीड़। फोटो-संव - फोटो : RAMPUR
रामपुर। कोरोना वायरस के चलते करीब तीन माह से बंद महिला अस्पताल की ओपीडी को एक सप्ताह पहले चालू कर दिया। अस्पताल का स्टाफ यहां पर आने वाले मरीजों को पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मरीजों को देख रहा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते 23 मार्च से लॉकडाउन हो गया था। उसके बाद से सभी भीड़भाड़ वाली जगहों पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। इस दौरान जिला अस्पताल की ओपीडी को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। इमरजेंसी सेवाएं ही चल रही थीं, लेकिन एक जून से कुछ शर्तों के बाद लॉकडाउन को खोल दिया गया था। उसके बाद से लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की प्रशासन द्वारा लगातार अपील की जा रही है। एक सप्ताह पहले ही शासन से आदेश मिलने के बाद महिला अस्पताल की ओपीडी चालू कर दी गई। उसके बाद से यहां पर रोजाना चालीस से पचास महिलाएं अस्पताल में आकर डाक्टर से मिलकर अपनी बीमारी की दवा ले रही हैं। पैथोलॉजी लैब भी खुल रहा हैं लेकिन स्टाफ की ओर से अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया है। अस्पताल में बने सफेद गोले के अंदर ही महिलाओं को खड़े होने के आदेश दे रखे हैं। अस्पताल में आने वाली महिलाओं को मास्क लगाना भी जरूरी है।
विज्ञापन

शासन से आदेश मिलने के बाद एक सप्ताह पहले ही ओपीडी चालू कर दी है।यहां पर रोजाना काफी महिला मरीजों का इलाज किया जा रहा है।इस दौरान पूूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का पाल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. प्रभा रानी, महिला सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed