फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one person died in accident

मारूती वैन ने बाइक को मारी टक्कर, 12 घायल, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
one person died in accident
दढ़ियाल (रामपुर)। सोमवार को दढ़ियाल में काशीपुर मार्ग पर एक बाइक को तेज रफ्तार मारूति वैन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार, वैन चालक और उसमें सवार 10 यात्री घायल हो गए। घायलों में एक सात वर्षीय बालक और चार महिलाएं शामिल हैं। दो गंभीर घायलों को निजी वाहन से काशीपुर और बाकी को एंबुलेंस से स्वार सीएचसी भेजा गया है। वहीं, मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा दोपहर बाद करीब ढाई बजे का है। टांडा क्षेत्र के ग्राम लांबाखेड़ा निवासी मुजफ्फर का परिवार काशीपुर में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। चालक सहित 11 लोग किराए की वैन में सवार थे। जिनमें एक सात वर्षीय बालक और चार महिलाएं थीं। काशीपुर मार्ग पर ग्राम रामपुर धम्मन के सामने अचानक आगे जा रही एक बाइक ने जैसे ही धीमे होकर रामपुर धम्मन की तरफ मुड़ने का प्रयास किया, तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और उस पर सवार दोनों लोग उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। वहीं, वैन भी टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिस ने वैन में सवार लोगों को खींचकर जैसे तैसे बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बाइक चालक रियाज अहमद और वैन चालक अकबर को इलाज के निजी वाहन से काशीपुर भेज दिया। वहीं, इबले हसन की हालत भी नाजुक थी, जिसे बाइक पर बैठाकर काशीपुर ले जाया गया। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रात में उसकी मौत हो गई। जबकि, हादसे के बाद पहुंची एंबुलेंस से बाकी घायलों को स्वार सीएचसी भिजवाया। घायलों में बाइक चालक स्वार क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर निवासी रियाज, उसका साथी ग्राम तोतापुरी निवासी इदरीश और टांडा क्षेत्र के ग्राम लांबाखेड़ा निवासी वैन चालक अकबर और वैन सवार मुजफ्फर की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

-----------------------
यह लोग हैं घायल
रामपुर। ग्राम लांबाखेड़ा निवासी वैन चालक अकबर और उसमें सवार मुजफ्फर, खतीजा, कुलसुम, अय्यूब, असगर, मुस्कान, सायरा, मैसूर और सात वर्षीय बालक मोहम्मद रजा। बाइक चालक स्वार क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर निवासी रियाज और ग्राम तोतापुरी निवासी उसका साथी इदरीश।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed