फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one lady was present in meeting, nodal officer became angry

महिला जनप्रतिनिधियों की कम मौजूदगी पर नोडल अधिकारी ने जताई नाराजगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
one lady was present in meeting, nodal officer became angry
शाहबाद। नोडल अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने बुधवार को ब्लाक कार्यालय के निरीक्षण के बाद प्रधान और बीडीसी की बैठक बुलाई थी। इस दौरान महिला ग्राम प्रधानों के कम संख्या में पहुंचने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

ब्लाक कार्यालय के निरीक्षण के बाद जब नोडल अधिकारी प्रधान और बीडीसी सदस्यों की बैठक संबोधित करने के लिए ब्लाक कार्यालय के सभागार में पहुंचे तो वहां मौजूद प्रतिनिधियों में महिलाओं की संख्या कम देखकर नाराज हो गए। शाहबाद ब्लाक क्षेत्र में 118 प्रधान है। जिनमें से 59 महिला प्रधान है। इसके अलावा 158 बीडीसी सदस्य है। जिनमें 60 महिला बीडीसी सदस्य है लेकिन बैठक में 59 महिला प्रधानों में से मात्र एक महिला प्रधान मौजूद थी जबकि 60 महिला बीडीसी सदस्यों में से एक भी महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद नहीं थी। जिस पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब जनता द्वारा चुनी गई महिला प्रधान ही घर से निकलकर बाहर नहीं जाएंगी तो गांवों की महिलाएं कैसे जागरूक होंगी। उन्होंने बीडीओ को गांवों की महिलाओं को जागरूक करने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आगे लाने के निर्देश दिए और प्रत्येक गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से महिलाओं को जागरूक कराने के लिए रैलियां आदि निकालने को कहा। साथ ही उन्होंने प्रधान और बीडीसी सदस्यों से बिना भेदभाव के ग्राम पंचायतों में काम कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed