फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one accused arrested in bagi firing

बगी में फायरिंग और पथराव के मामले में एक और गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
one accused arrested in bagi firing
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र मे कार के बाइक से टकराने पर दो पक्षों में विवाद के चलते हुई फायरिंग और पथराव के मामले में पुलिस ने एक और युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

22 अगस्त को गंज थाना क्षेत्र के बगी गांव निवासी बिलाल कार में सवार होकर कही जा रहा था। इस दौरान पास में ही रहने वाले शैजी की बाइक घर के पास खड़ी थी। इसमें बिलाल की कार टकरा गई थी। इस विवाद के चलते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे। जिसमें दोनों ओर से जमकर मारपीट हो गई थी। इस बीच दोनों पक्षों के लोगों ने फायरिंग और पथराव कर दिया। जिसमें छह लोग घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में पुलिस ने उपनिरीक्षक अजय पाल की तहरीर के आधार पर धारा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। रविवार को इस मामले में पुलिस ने बगी गांव से शैवी को गिरफ्तार कर लिया है। गंज थाना प्रभारी किशन अवतार ने बताया कि एक ओर युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में 21 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बाकी, फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed